Mise à niveau vers Pro

पेड़ काटोगे तो सांसें कहाँ से लाओगे?

जब भी किसी सड़क के किनारे लगे पुराने, विशाल पेड़ को कटते हुए देखता हूँ, दिल एकदम से दुखी हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे कोई अपना बिछड़ रहा हो। शायद इसलिए क्योंकि पेड़ केवल पेड़ नहीं होते — वो हमारी सांसों के रक्षक होते हैं, हमारी धरती की हरियाली के प्रहरी होते हैं।

पेड़ क्या हैं?

पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। वे धूप, बारिश और प्रदूषण से हमारी रक्षा करते हैं। उनका छांव हमारे शरीर को ही नहीं, आत्मा को भी सुकून देता है। पक्षियों का बसेरा होते हैं पेड़, बच्चों का झूला और बूढ़ों की यादें भी वहीं पलती हैं।

लेकिन हम क्या कर रहे हैं?

विकास के नाम पर हर दिन हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। नई सड़कें, मॉल, बिल्डिंग्स बनाने के लिए जंगल के जंगल साफ कर दिए जाते हैं। क्या हमने कभी सोचा है कि इसके बदले में हम क्या खो रहे हैं?

ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है।

बाढ़ और सूखा आम हो गया है।

जानवरों के घर उजड़ रहे हैं।

हमें स्वच्छ हवा मिलनी बंद हो रही है।

हम पेड़ों को काटने से रोक सकते हैं। और जहां जरूरी हो, वहां पेड़ काटने के बदले दो गुना पेड़ लगाना चाहिए। अपने जन्मदिन, शादी या किसी खुशी के मौके पर एक पेड़ लगाएं। बच्चों को सिखाएं कि पेड़ उनका सबसे अच्छा दोस्त है।     

पेड़ काटने से केवल लकड़ी नहीं मिलती, बल्कि हम जीवन की जड़ें काट रहे होते हैं। अगली बार जब कोई पेड़ कटते देखो, एक पल के लिए सोचो — अगर उस पेड़ की जगह तुम होते तो?

पेड़ काटने से बहुत दुख होता है, और अगर हमने अभी नहीं समझा, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ नहीं करेंगी

Love
1