ترقية الحساب

त्योहारों का स्वाद – मलाई वाली खी

मलाई बाली खीर – शाही स्वाद, घर की मिठास

भारतीय मिठाइयों की बात हो और खीर का ज़िक्र न हो – ऐसा हो ही नहीं सकता। चावल, दूध और चीनी से बनने वाली खीर हर राज्य, हर रसोई की पहचान है। लेकिन आज मैं आपको एक ख़ास और शाही ट्विस्ट* वाली खीर की रेसिपी बताने जा रही हूँ – मलाई बाली खीर।

ये खीर न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि दिखने में भी इतनी रिच और क्रीमी होती है कि आप इसे किसी भी त्यौहार, पार्टी या फैमिली गेट-टुगेदर में परोस सकते हैं। इसमें दूध की मलाई की परतें अलग से डालकर एक ऐसी गहराई मिलती है जो इसे आम खीर से अलग बना देती है।

सामग्री (4 लोगों के लिए)

 सामग्री | मात्रा        

फुल क्रीम दूध | 1.5 लीटर                           

चावल (भिगोया हुआ) | 1/4 कप (बासमती या छोटा चावल)       

चीनी                   

1/2 कप या स्वाद अनुसार केसर के धागे 8-10, 2 चम्मच गर्म दूध में भीगे    

इलायची पाउडर | 1/2 चम्मच                          

कटे हुए ड्रायफ्रूट्स | बादाम, काजू, पिस्ता – 2 टेबल स्पून 

मलाई (दूध की ऊपरी परत) | 4-5 टेबल स्पून (इकट्ठा की हुई) |

विधि

Step 1: दूध उबालना और चावल पकाना

1. सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले पैन में डालें और मीडियम आंच पर उबालने रखें।

2. जैसे ही दूध में उबाल आए, उसमें भीगे हुए चावल डाल दें। ध्यान रखें कि चावल को कम से कम 30 मिनट पहले भिगो दें।

3. धीमी आंच पर दूध और चावल को पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली न लगे।

Step 2: मलाई इकट्ठा करना

1. जब तक दूध उबल रहा है, ऊपर जो मलाई बनती है उसे धीरे-धीरे एक चम्मच से निकालकर किनारे किसी बर्तन में इकट्ठा करते रहें।

2. इसे 15-20 मिनट तक करते रहें। इससे आपको खीर में डालने के लिए रिच मलाई मिलेगी।

 Step 3: स्वाद और रंग

1. जब चावल अच्छे से पक जाएं और दूध गाढ़ा होने लगे, तब उसमें चीनी डालें।

2. अब उसमें भीगे हुए केसर और इलायची पाउडर डाल दें। इससे रंग और सुगंध दोनों बढ़ेंगे।

Step 4: मलाई मिलाना

1. अब जो मलाई आपने अलग रखी थी, उसे खीर में डालें और धीरे से मिलाएं।

2. ऊपर से ड्रायफ्रूट्स डालें और 5 मिनट और पकाएं।

 परोसने का तरीका

- इस मलाई बाली खीर को आप गर्म या ठंडी दोनों तरह से परोस सकते हैं।

- ऊपर से केसर और पिस्ता छिड़क कर सजाएं।

- मिट्टी के कुल्हड़ में परोसें, स्वाद और खुशबू दोनों दोगुनी हो जाएगी।

- मलाई बाली खीर को पहले दिन बनाकर फ्रिज में रखें, अगले दिन इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है।

- अगर आप और भी रिच बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं।

- व्रत या उपवास के दिनों में इसे साबूदाने या सामक के चावल से भी बना सकते हैं।

मलाई बाली खीर सिर्फ एक मिठाई नहीं है, यह एक अनुभव है – परतों वाली मलाई, केसर की खूशबू और इलायची की मिठास के साथ। यह हर खाने को खास बना देती है। अगली बार जब कुछ मीठा बनाने का मन हो, तो इस रॉयल खीर को ज़रूर ट्राई करें।

अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 

Love
1