Mise à niveau vers Pro

कब, कितना और क्यों पिएं पानी? जवाब पेशाब में छुपा है

 

• सुबह उठते ही थकान?

 

 

• दिन में सिरदर्द?

 

• काम करते-करते सुस्ती?

 

तो हो सकता है कि आपकी बॉडी पानी मांग रही हो!

 

 सवाल - "रोज़ कितना पानी पीना चाहिए?"

 

हर किसी का जवाब अलग है।

 

• 8 गिलास सभी के लिए नहीं होता।

 

वज़न के हिसाब से तय होता है कि आपको कितना पानी चाहिए।

 

   •• आसान फॉर्मूला – खुद से पानी का हिसाब लगाएं:

 

• अपने वज़न (किलोग्राम) को 35 से गुणा करें।

• जितना आए, उतना ml में पानी रोज़ पीजिए।

 

•• उदाहरण:

अगर आपका वज़न है 60 किलो:

60 × 35 = 2100 ml यानी लगभग 2.1 लीटर पानी रोज़

 

 ज्यादा चलना-फिरना हो, तो +500 ml और जोड़ें।

 

 गर्मी में और ज़्यादा पानी ज़रूरी है।

 

 पेशाब का रंग – आपकी बॉडी का सिग्नल

 

आपका शरीर खुद बताता है कि पानी कम हो रहा है या नहीं।

 

     •• रंग मतलब                                       

• पारदर्शी या हल्का पीला- सब ठीक है, आप हाइड्रेटेड हैं                  

 

• गहरा पीला - पानी कम है, थोड़ा और पिएं                     

 

• नारंगी या गाढ़ा - डिहाइड्रेशन अलर्ट! तुरंत पानी पिएं            

 

• गुलाबी या लाल - डॉक्टर से मिलिए – हो सकता है कोई और दिक्कत हो |

 

    •• कैसे याद रखें – पानी पीते रहना है?

 

• हर 1-2 घंटे में एक गिलास पानी

• सुबह उठते ही 1 गिलास

• मोबाइल में "वॉटर रिमाइंडर" सेट करें

• खीरा, तरबूज, नारियल पानी से भी हाइड्रेट रहें

• अपनी बोतल हमेशा साथ रखें – "स्मार्ट बॉटल" भी यूज़ कर सकते हैं

 

पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं है।

 

यह आपके शरीर की ऊर्जा है।

 

अगर आप थकते हैं, सुस्त रहते हैं, स्किन ड्राय रहती है –

तो शायद आपकी बॉडी "पानी-पानी" कर रही है!

 

आज से ही तय करें –

• वज़न के हिसाब से पानी

• पेशाब के रंग से मॉनिटरिंग

 

और बन जाइए हाइड्रेटेड हीरो! 

 

 

 शेयर करें – किसी की सेहत आपकी एक पोस्ट से

 सुधर सकती है! 

Love
1